हमीरपुर के राठ विधानसभा क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान का गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर लकड़ी माफिया ‘छूट प्रजाति’ की आड़ में वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों को काट रहे हैं।
इस मुद्दे को राठ की विधायक मनीषा अनुरागी द्वारा विधानसभा में उठाया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में अवैध लकड़ी की टालें संचालित हैं, जहां दिन में कटान और रात में लकड़ी की तस्करी की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
क्या यह मामला प्रशासनिक लापरवाही है या फिर किसी बड़ी मिलीभगत का संकेत? जानिए पूरी रिपोर्ट इस वीडियो में।
